September 7, 2025
201

अभिनव न्यूज़, बीकानेर। दो भाईयों पर धोखाधड़ी करते हुए पैसे हड़पने का मामला सामने आय है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में रीडी निवासी रेवंतनाथ ने धर्मेश कुमार व नरेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना 16 अक्टूबर 2023 से 10 नवंबर 2023 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि दोनो भाईयों ने षडय़ंत्र के तहत उसके साथ धोखाधड़ी की और 1 लाख 90 हजार रूपए हड़प लिए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।