




अभिनव न्यूज़, बीकानेर। पत्रकारों के राज्य स्तरीय संगठन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बीकानेर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को की गई है। इस कार्यकारिणी में बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र आचार्य अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कई दशको से पत्रकारिता में सक्रिय धीरेन्द्र आचार्य वर्तमान में रुद्रा न्यूज एक्सप्रेस के सम्पादक के रुप में कार्य कर रहे हैं। उनके साथ विशाल स्वामी को महासचिव और नारायण उपाध्याय को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व मिला है। नई कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं- संजय आचार्य वरुण, राजेश अग्रवाल (नोखा), वीरेन्द्र नारायण पुरोहित (कोलायत), रौनक व्यास, मुकेश पूनिया, कपिला स्वामी (श्रीडूंगरगढ़) एवं अरविंद व्यास। मुदिता पोपली को प्रवक्ता एवं प्रसार मंत्री तथा बलजीत गिल को संगठन मंत्री का पदभार सौंपा गया है। शिव भादाणी, सरजीत गिल, जीतू बीकानेरी, मुकुंद व्यास एवं पवन व्यास सचिव के रूप में कार्य करेंगे। मनोज व्यास एवं उमेश पुरोहित जार के सह सचिव होंगे। इसी क्रम में आई टी सेल का कार्य सुनील शर्मा देखेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार शिवचरण शर्मा, मधु आचार्य ‘आशावादी’, दिलीप भाटी, हरीश बी. शर्मा, बृजमोहन रामावत, अनुराग हर्ष, अज़ीज़ भुट्टा, आनंद आचार्य एवं निवर्तमान अध्यक्ष राजेश ओझा जार के संरक्षक एवं मार्गदर्शक मंडल में सम्मिलित किए गए हैं। जार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी एवं महासचिव सुरेश पारीक द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रशांत बिस्सा, श्याम नारायण रंगा, मनोज व्यास, संजय स्वामी, त्रिभुवन रंगा, धर्मपाल लेघा (खाजूवाला), लोकेश बोहरा (लूणकरणसर) एवं विनय थानवी जार की बीकानेर इकाई के कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए हैं।