September 6, 2025
201

अभिनव न्यूज़, नेटवर्क।  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनके बेटे और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस दौरान दिल्ली में ही मौजूद थे।

लंबे समय से चल रहा था इलाज

शिबू सोरेन को जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वे लंबे समय से अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। सोरेन पिछले 38 सालों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे और उन्हें पार्टी के संस्थापक संरक्षक के तौर पर भी जाना जाता है।