September 6, 2025
201

अभिनव न्यूज़, नई दिल्ली। भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली और बीकानेर के मध्य वन्दे भारत ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। गौरतलब है कि बीकानेर सांसद और भारत के केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विगत 5 अगस्त 2025 को केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर जन सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली और बीकानेर के मध्य वन्दे भारत ट्रेन आरम्भ करने का आग्रह किया था। इस आग्रह को केन्द्रीय रेल मंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर को यह नई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। नियमित रूप से दिल्ली- बीकानेर की यात्रा करने वाले यात्रियों को इस सुविधा से काफी लाभ मिलेगा।