September 9, 2025
201

अभिनव न्यूज़, डेस्क

आज का पंचांग एवं दैनिक राशिफल
9 सितम्बर 2025, मंगलवार

मंगलवार, सितम्बर 9, 2025
सूर्योदय: 06:03 ए एम
सूर्यास्त: 06:33 पी एम
तिथि: द्वितीया – 06:28 पी एम तक
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद – 06:07 पी एम तक
योग: गण्ड – 11:59 पी एम तक
करण: तैतिल – 07:51 ए एम तक
द्वितीय करण: गर – 06:28 पी एम तक
क्षय करण: वणिज – 05:03 ए एम, सितम्बर 10 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: मंगलवार
अमान्त महीना: भाद्रपद
पूर्णिमान्त महीना: आश्विन
चन्द्र राशि: मीन
सूर्य राशि: सिंह
प्रविष्टे/गते: 24
शक सम्वत: 1947 विश्वावसु
विक्रम सम्वत: 2082 कालयुक्त
गुजराती सम्वत: 2081 नल

राशिफल – सितम्बर 09, मंगलवार

मेष (सितम्बर 09)
विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। सेहत का पर्याप्त साथ नहीं मिलेगा। थकान और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। उच्च अधिकारियों से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के लिये समय अवश्य निकालें।

 


वृषभ (सितम्बर 09)
कार्यक्षेत्र में लोग आपके प्रति आकर्षित रहेंगे। लोग आपके सुझावों पर अमल करेंगे। धर्म-कर्म में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग में आपको भारी छूट का लाभ मिल सकता है।

 


मिथुन (सितम्बर 09)
कारोबार के लिये आपको रणनीति बनानी पड़ेगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे समय पर पूर्ण कर लेंगे। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

 


कर्क (सितम्बर 09)
किसी भी कार्य को बेमन से न करें। घर में मेहमान आने की सम्भावना है। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अपनी बातों और विचारों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहेंगे। व्यवसाय में धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। विचारों की अभिव्यक्ति में खुलेपन के कारण लोग आपके विरोध में आ सकते हैं।
विस्तृत करें


सिंह (सितम्बर 09)
विरोधियों को कमजोर समझने की भूल करना भारी पड़ सकता है। विवादित मामलों पर चर्चा करने से बचें। लोग आपके जिद्दी व्यवहार के कारण नाराज हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। पुराने लोन को लेकर परेशानी हो सकती है।

 


कन्या (सितम्बर 09)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। सम्पत्ति के मामले काफी अनुकूल रहेंगे। संगीत और अभिनय को लेकर आप रुचि ले सकते हैं। स्त्री वर्ग के प्रति आकर्षण भाव रहेगा। मन में उदासीनता का भाव रहेगा। प्रतिस्पर्धा पर आपको विजय प्राप्त हो सकती है।

 


तुला (सितम्बर 09)
किसी पुराने कर्ज को चुका सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहने वाला है। शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति रहेगी। छोटे-मोटे खर्चों को लेकर अधिक तनाव न लें। व्यापारी वर्ग को कारोबार के नये अनुबन्ध करने पड़ सकते हैं।
विस्तृत करें


वृश्चिक (सितम्बर 09)
आज आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा। व्यवसायियों की दैनिक आय में वृद्धि की सम्भावना बन रही है। परिवार में आपसी तालेमल बेहतरीन रहेगा। प्रेम-सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। दृढ़ इच्छाशक्ति के बलबूते कठिन कार्य भी आसानी से पूर्ण कर लेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ने की सम्भावना है।
विस्तृत करें


धनु (सितम्बर 09)
परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यापार में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। मौसम में आ रहे बदलावों को लेकर सावधान रहें। धन खर्च करते समय कन्जूसी न करें। मानसिक अशान्ति से छुटकारा मिलेगा।


मकर (सितम्बर 09)
आज आपकी कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। शेयर मार्केट से अपेक्षित धन लाभ प्राप्त होगा। आज शीघ्रता में सभी काम निपटाने का प्रयास करेंगे। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।


कुम्भ (सितम्बर 09)
किसी परिजन के ऊपर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें। वाणी में तीखापन रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर अत्यन्त गम्भीर रहेंगे। सम्मानित लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है।


मीन (सितम्बर 09)
उच्च अधिकारियों से पुरस्कार मिल सकता है। दोपहर के बाद परिस्थितियाँ धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी। पूर्व में लिये गये निर्णय आपको आज लाभ पहुँचायेंगे। छोटे स्तर पर किया गया व्यवसाय लाभप्रद होगा। दूसरों पर आपको निर्भर रहना पड़ेगा।

विशेष : सितम्बर 9, 2025, मंगलवार को
06:03 ए एम से 06:07 पी एम तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।
आज द्वितीया के श्राद्ध होंगे। श्राद्ध पक्ष के दौरान प्रतिदिन घर में खाना- पीना आरम्भ करने से पूर्व घी के दो सादे परांठे बनाकर, उन पर घी- शक्कर अथवा गुड़ डालकर पितरों के नाम से गौमाता को अर्पित करें।
श्राद्ध पक्ष के दौरान साबुन का प्रयोग और शेविंग आदि वर्जित है।

प्रस्तुति: संजय आचार्य वरुण
9660354161