July 8, 2025
201

अभिनव न्यूज़, नेटवर्क। देश भर में कमर्शियल यूजर्स को राहत देते हुए तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है। 1 जून 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 24 की कमी कर दी गई है। इस कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर की नई कीमत 1,723.50 रुपए हो गई है। यह कदम देश भर में छोटे कारोबारियों और व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए राहत लेकर आया है।

बड़े शहरों में कमर्शियल LPG के नए दाम

दिल्ली – 1,723.50

मुंबई – 1,674.50

चेन्नई – 1,881

कोलकाता – 1,826

एलपीजी की कीमतों में उतार-चढ़ाव

एलपीजी की कीमतें वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अन्य कारकों के आधार पर नियमित रूप से अपडेट की जाती हैं। मई 2025 में दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर की कीमत 1,747.5 रुपए थी, जबकि मुंबई में यह 1,699 रुपए, कोलकाता में 1,851.5 रुपए, और चेन्नई में 1,906 रुपए थी।

अप्रैल 2025 में भी कीमतें थोड़ी अधिक थीं। दिल्ली में 1,762 रुपए और चेन्नई में 1,921.5 रुपए थीं। फरवरी 2025 में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपए की कटौती हुई थी। वहीं दिसंबर 2024 में तेल कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 62 रुपए की बढ़ोतरी की थी।

एलपीजी कीमतों में बदलाव का असर

एलपीजी कीमतों में लगातार बदलाव छोटे व्यवसायों और कमर्शियल उपभोक्ताओं को प्रभावित करता है, क्योंकि वे अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में एलपीजी पर काफी निर्भर करते हैं। राज्यों में स्थानीय टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन खर्च के कारण एलपीजी की कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।

1 जून से लागू नई कीमतें पूरे भारत में व्यक्तियों और व्यवसायों पर असर डालेंगी। इससे उपयोगकर्ताओं को थोड़ा आर्थिक राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो रोजमर्रा के कामों के लिए गैस सिलेंडर पर निर्भर हैं।