

अभिनव न्यूज़, नेटवर्क। अहमदाबाद मेंं गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का यात्री विमान AI 171 क्रैश हो गया है। विमान मेघानी नगर में हादसे का शिकार हुआ। हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार नजर आने लगा। यह विमान लंदन जा रहा था। हादसे के समय विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मैम्बर सवार थे।
उदयपुर के दो बच्चे
जानकारी के अनुसार दो यात्री उदयपुर जिले के वल्लभनगर तहसील के रहने वाले थे। इनमें रुदेड़ा गांव के वरर्दी चंद्र मेनारिया और रोहिडा गांव के प्रकाश चंद मेनारिया है। इनके अलावा उदयपुर के सहेली नगर निवासी मार्बल व्यवसायी के बेटे शुभ मोदी और बेटी शगुन मोदी भी विमान में सवार थे। दोनों भाई बहन लंदन में पढ़ाई करते हैं।
परिजन चिन्तित
हादसे की सूचना के बाद दोनों यात्रियों के परिजन और आस-पास के लोग काफी चिन्तित रहे। वे तत्काल अहमदाबाद के लिए निकल गए। वहीं अन्य जानकार कंट्रोल रूम से जानकारी जुटाने में लगे हुए थे।
राजस्थान भाजपा ने कार्यक्रम किए निरस्त
गुजरात में हुए विमान हादसे के बाद भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने आज होने वाले समस्त राजनीतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिया। राजस्थान भाजपा की ओर से यह सूचना एक्स पर दी गई। कार्यक्रम अगली सूचना तक निरस्त किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस घटना पर दु:ख जताया है।