

अभिनव न्यूज़, बीकानेर। चुन्नी से फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में मृतक की पत्नी रेखा देवी ने रिपेार्ट दी है। घटना गांधी कॉलेानी में 6 सितंबर की देर रात को करीब 2 बजे के आसपास की है।
इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि उसका पति शंकर मंडल शराब के नशे में घर पर आया। जिसके बाद उसने खाना खाया और सो गया। रात को करीब 2 बजे के आसपास चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।