

अभिनव न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस गैंग के दो गुर्गो को हथियारों की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी के निर्देशों पर पर की गयी है। पुलिस टीम ने लॉरेंस गैंग के दो 25-25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 5 देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित था।
पुलिस ने बताया कि इस गैंग के सदस्य बीकानेर शहर में कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में थे। जिस पर पुलिस ने इन पर लगातार निगरानी रखते हुए इनके मंसूबों पर पानी फैरने का काम किया। आईजी हेमंत शर्मा की मॉनिटरिंग में बीकानेर पुलिस की विशेष टीम द्वारा कल रात में इन दोनों बदमाशों को डिटेन किया। दोनों से कड़ी पूछताछ कर कब्जे से पांच देशी पिस्टल, एक मैगजीन व एक दर्जन जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया श्रवण सिंह सोढा हथियार तस्कर है तथा राजेशपुलिस थाना खाजूवाला का हिस्ट्रीशीटर है। इन दोनों के विरुद्ध करीब 25-25 मुकदमे विभिन्न राज्यों तथा राजस्थान के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लॉरेंस गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के लगातार संपर्क में थे। फिलहाल दोनों बड़ी वारदात की फिराक में थे। लेकिन समय रहते पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों व हैरी बॉक्सर पर संगठित अपराध व आम्र्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।