September 7, 2025
201

अभिनव न्यूज़, बीकानेर। करमीसर तिराहा चुंगी चौकी से एक युवक का अपहरण कर लिया गया। चूरू के सांडवा निवासी धनेसिंह यहां सुरज्ञान कंवर नामक महिला के साथ ​लिव इन में रहता था। नया शहर एसएचओ विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि दोनों ने लव मैरिज कर रखी है। दोनों की दूसरी शादी है। बीरबल को उसके गांव के ही कुछ लोग उठा कर ले गए। सुरज्ञान कंवर की रिपोर्ट पर बीरबल सिंह, श्रवण सिंह, महेंद्र सिंह, जोर सिंह, प्रेम सिंह व तीन चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच हेडकांस्टेबल हंसराज को सौंपी गई है।