September 9, 2025
201

अभिनव न्यूज़, बीकानेर। कोलायत थाना इलाके में ढाणी में महिला को अकेली पाकर एक व्यक्ति ने जबरन छेड़छाड़ की। महिला ने शोर मचाया तो वह भाग गया। आरोपी जाते समय संदूक से रुपए निकाल ले गया। कोलायत थाने में पीड़िता की रिपोर्ट पर बरसिंहसर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि दो सितंबर की रात को वह ढाणी में अकेली थी। रात करीब 12 बजे आरोपी उसकी ढाणी में घुस आया। आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। आरोपी उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा, तब आरोपी से खुद को छुड़वाकर घर से बाहर भागी और शोर मचाया पति को फोन किया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए। तब आरोपी कमरे में रखी संदूक में रखे करीब 30 हजार रुपए लेकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।