September 6, 2025
201

अभिनव न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर वाल्मीकि बस्ती स्थित एक मकान में कुछ लोगों द्वारा धर्मांतरण करने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना पर मौके पर हिन्दू संगठन से जुड़े लोग पहुंचे। फिलहाल बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा है। जो धर्मांतरण करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ महिलाओं व पुरुषों को थाने ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि मकान में बाइबिल कुुछ ईसाई धर्मग्रंथ की किताबें मिली है। आरो है कि भोली-भाली महिलाओं से यहां धर्मांतरण करवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी हुई है कि वास्तव में यहां हो क्या रहा था? बता दें कि कुछ समय पूर्व बंगलानगर में धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। जहां बड़ी संख्या में भोली-भाली महिलाओं का धर्मांतरण करवाया जा रहा था। जिसमें मुक्ताप्रसाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया था।