July 8, 2025
201

अभिनव न्यूज़, बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी सूचना पर व्यास कॉलोनी पुलिस व सामाजिक संस्थान खिदमतगार खादिम सोसायटी के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की निगरानी में शव को कब्जे में लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नत्थूसर बास निवासी नथूलाल के रूप में हुई है, जो बुजुर्ग है। बताया जा रहा है कि नथूलाल शुक्रवार को बिना बताये घर से निकल गए थे। जिनका आज व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में शव मिला है। नथूलाल की मृत्यु कैसे हुई, इसकी फिलहाल पुख्ता जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।