July 8, 2025
201

~ ज्योतिषाचार्य राकेश हर्ष

जल्द जुलाई माह की शुरुआत होने वाली है, जिसे धार्मिक के साथ-साथ ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने जहां महादेव के प्रिय माह सावन की शुरुआत होगी, वहीं कई ग्रह भी अपने स्थान में परिवर्तन करेंगे। बता दें, जुलाई में ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही वह पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र में मौजूद होंगे। 28 जुलाई तक मंगल सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। फिर 23 जुलाई 2025 को मंगल नक्षत्र परिवर्तन भी करने वाले हैं, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर भी पड़ेगा।

इसी बीच सुख-सुविधा के कारक ग्रह शुक्र देव भी जुलाई में राशि परिवर्तन करेंगे। वह वृषभ राशि से अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन अपना स्थान लेंगे। वहीं न्याय के देवता शनि मीन में रहते हुए 13 जुलाई को इसी राशि में वक्री होंगे। कुल मिलाकर यह माह ग्रह गोचरों से भरा है, जिसके प्रभाव से इन तीन राशि के लोगों पर पूरे माह कृपा बनी रहेगी। इन जातकों को हर क्षेत्र में लाभ और करियर में मनचाही सफलता मिलने के योग है। आइए इनके नाम जानते हैं।

वृषभ राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।
  • जुलाई में वृषभ राशि वालों का कार्यक्षेत्र में सफलताओं का दौर रहेगा। आपने अगर सरकारी नौकरी के लिए प्रयास किया था, तो शुभ समाचार मिलने के योग है।
  • पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी।
  • इस माह व्यापार में खासी प्रगति एवं लाभ मिलने से बाजार में आपकी साख बढ़ेगी।
  • हर क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे।
  • करियर-कारोबार में एक ओर जहां अच्छे अवसर मिलेंगे।
मिथुन राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।
  • मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई माह लाभ के अवसरों से भरा है। जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा था उनके विवाह तय होने की संभावना है।
  • व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय मध्यम लाभप्रद रहने वाला है।
  • बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप कामयाब होंगे।
  • इस माह भूमि, वाहन और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग है।
  • नौकरी धन लाभ और उसका संचय करना ही आपकी प्राथमिकता रहेगी।
  • आपके पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी।
कन्या राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।
  • कन्या राशि वालों को निवेश से अच्छा खासा लाभ होगा। करियर-कारोबार में उन्नति एवं लाभ होता नजर आएगा।
  • जीवन में खुशियों के पल मिलेंगे। आपको करियर में मनचाही सफलता के साथ-साथ शुभ समाचार भी मिल सकता है।
  • नई जगहों से लाभ मिल सकता है।
  • आपकी वित्तीय स्थिति एक बार फिर अच्छी हो जाएगी।

हर्षों का चौक, एस बी आई एटीएम के सामने,
बीकानेर (राजस्थान)
सम्पर्क: 7357928190