




अभिनव न्यूज़, बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर के सान्ता किड्स स्कूल में कत्थक नृत्याश्रम की ओर से कत्थक समर का आयोजन आज से हुआ। इस समर कैम्प को लेकर बालिकाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कैम्प के मुख्य प्रशिक्षक अमित सारस्वत ने बताया कि शिविर में दो बैच लगेंगे, एक प्रात: 9 बजे से 10 बजे तक और दूसरा दस बजे से 11 बजे तक। यह कैम्प 20 दिन तक चलेगा। कत्थक नृत्याश्रम कत्थक व अन्य परफॉर्मिंग आर्ट्स में डिग्री तथा डिप्लोमा आदि भी करवाता है।