

अभिनव न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक सेवा केंद्र में भाजपा पुराना शहर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य ने की। इस दौरान मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक दीपक पारीक, जिला सह संयोजक चोरूलाल, मण्डल संयोजक अनिरुद्ध आचार्य और सहसंयोजक विजय कुमार मारू मौजूद रहे। विधायक व्यास ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज को जागरूक जागरूक करने के साथ नागरिकों में सकारात्मक सोच, जनहित के कार्यों के प्रति उत्साह और राष्ट्र सेवा का संकल्प भी पैदा करता है।
मन की बात समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाला संवाद है, जो हमें नए विचारों और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने किया।मण्डल अध्यक्ष आचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष,अनिल आचार्य, दुर्गा शंकर व्यास, सरजू नारायण पुरोहित, मंडल महामंत्री त्रिलोक नारायण पुरोहित, मण्डल उपाध्यक्ष चन्दा गहलोत, मुरलीधर दईया, ओमजी सुथार, सत्य नारायण छंगाणी, विष्णु छंगाणी, अनादि पारीक, जितेंद्र व्यास, कमला देवड़ा, कौशल्या सुथार सहित जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, सदस्य, मंडल पदाधिकारी, सदस्य, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और मातृ शक्ति उपस्थित रही।