September 6, 2025
201

अभिनव न्यूज़, बीकानेर। हिन्दी-राजस्थानी में गध्य – पध्य विधा के लब्ध-प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. सुनील गज्जाणी को बाल काव्य विधा के लिए डॉ. जी. डी चौधरी स्मृति बाल साहित्य शिखर सम्मान – 2025 प्रदान किया जायेगा | डॉ. गज्जाणी को उक्त सम्मान की घोषणा डॉ. राजकुमार निजात ने करते हुए बताया कि यह वार्षिक सम्मान मातेश्वरी विद्या देवी बाल साहित्य एवं शोध संस्थान, सिरसा (हरियाणा) द्वारा अखिल भारतीय बाल साहित्य सम्मेलन के अंतर्गत अक्टूबर माह में प्रदान किया जाएगा | अखिल भारतीय बाल साहित्य सम्मलेन में बाल साहित्य के विविध क्षेत्रों में देश भर से चयनित शब्द ऋषियों को विभिन्न सम्मानों से इस वार्षिक उत्सव में समादृत किया जायेगा |

गौरतलब है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी, जयपुर सहित प्रदेश – देश की अनेक संस्थाओं से सम्मानित-पुरस्कृत डॉ. सुनील गज्जाणी की पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक नाटक – लघुकथाएं -कहानियां पुरस्कृत हुई हैं | गुजराती, मराठी, पंजाबी, सिंधी, नेपाली भाषाओं में डॉ. सुनील गज्जाणी की रचनाओं का अनुवाद हो चुका है जो बीकानेर साहित्य जगत के लिए उपलब्धिपरक है तथा बाल नाटक एनसीईआरटी के निजी पाठ्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 7-8 में शामिल रहा है जो गौरान्वित करता है | समय-समय पर आकाशवाणी – दूरदर्शन, पत्र – पत्रिकाओं में इनकी गद्य- पद्य का प्रसारण- प्रकाशन होता रहता हैं | गौरतलब है कि बाल साहित्य के अंतर्गत डॉ. सुनील गज्जाणी को “चंद्र सिंह बिरकाली पुरस्कार”(चितौड़गढ़), बाल सलिला सम्मान (सलूम्बर) एवं डॉ. सुरेन्द्र वर्मा बाल साहित्य शिखर सम्मान-2023 (सिरसा) प्रदान किया जा चुका है।