September 7, 2025
202

अभिनव न्यूज़, बीकानेर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नाईयों की बस्ती, कोलायत में कार्यरत रही शिक्षिका श्रीमती सुनीता जोशी का कुछ माह पहले आकस्मिक निधन हो गया। उनकी स्मृति में उनके परिवार द्वारा इस विद्यालय में एक आदर्श कक्षा कक्ष का निर्माण करवाया गया है। इस कक्ष को जोशी परिवार द्वारा बहुत ही आकर्षक स्वरूप में सज्जित करवाकर इसमें टीवी और दरी आदि की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। जोशी परिवार ने विद्यालय को वाटर कूलर भी स्व. सुनीता जोशी की स्मृति में भेंट किया है ताकि विद्यार्थियों को शीतल जल उपलब्ध हो सके।

बुधवार को जोशी परिवार की उपस्थिति में एक कार्यक्रम आयोजित कर इस आदर्श कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) किशनदान चारण, विशिष्ट अतिथि राजकीय उच्च शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान बीकानेर प्राचार्य डॉ रामगोपाल शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कोलायत सुनील कुमार वर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) शिव शंकर चौधरी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वी. के. असवाल थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पी ई ई ओ नाईयों की बस्ती सुनील कुमार बिश्नोई ने की। इस अवसर पर स्व. सुनीता जोशी के पति श्री सत्यप्रकाश जोशी एवं उनके परिजनों का अतिथियों द्वारा इस उत्कृष्ट कार्य हेतु अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर समाजसेवी संस्था स्मार्ट फ्रेंड्स क्लब द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री का वितरण भी किया गया। स्व. सुनीता जोशी के पति सत्यप्रकाश जोशी ने बताया कि श्रीमती सुनीता एक आदर्श शिक्षिका थी। उनकी पहली नियुक्ति इसी विद्यालय में हुई थी, इसलिए उनको इस विद्यालय से गहरा लगाव था। अपने कार्यकाल में वे अपने स्तर पर बच्चों को शिक्षण सामग्री आदि उपलब्ध करवाया करती थी।

कार्यक्रम में अतिथियों ने जोशी परिवार एवं स्मार्ट फ्रेंड्स क्लब के कार्य को प्रेरक और अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम मे सत्यप्रकाश जोशी, राधिका जोशी, अनिता व्यास, सुनीता रंगा, सुरेश व्यास, दिनेश व्यास, शिवकुमार व्यास,पत्रकार ललित आचार्य, हिमांशु व्यास, विनोद हर्ष के साथ ही स्मार्ट फ्रेंड्स क्लब बीकानेर के रोहिताश कांटिया, रामकुमार बामनिया, मनीष मेघवाल, बाबू लाल जनागल, भवानी शंकर बानिया, मुकेश जेवरिया, अभिषेक लील, नेमाराम कांटिया,सुंदर लाल पंवार, कैलाश जयपाल,बाबूलाल बारूपाल, पंकज कड़ेला, नन्दलाल कच्छावा, दीनदयाल जनागल, मुकेश उपाध्याय एवं गणमान्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही। प्रधानाचार्य श्याम सुंदर पडिहार, विश्व भारती शर्मा एवं मधुसूदन जी पुरोहित ने जोशी परिवार एवं स्मार्ट फ्रेंड्स क्लब बीकानेर का आभार व्यक्त किया।